पंजाब पुलिस के ASI के साथ घटा भयानक हादसा, एक ही पल में उखड़ गई सांसे

Edited By Kamini,Updated: 05 Sep, 2024 05:51 PM

asi of punjab police died in a tragic accident

एस.एच.ओ. सुखविंदर सिंह ने बताया कि गुरनाम सिंह पुत्र गुरबाज सिंह निवासी गांव संगरावां, जोकि पंजाब पुलिस में एएसआई के पद पर था और थाना रामदास में ड्यूटी निभा रहे थे।

बटाला : जिले में पंजाब पुलिस के एएसआई के साथ हादसा होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार ड्यूटी पर जाते समय कार की टक्कर से ए.एस.आई. मौत की खबर मिली है। इस संबंध में थाना घणिए के बांगर के एस.एच.ओ. सुखविंदर सिंह ने बताया कि गुरनाम सिंह पुत्र गुरबाज सिंह निवासी गांव संगरावां, जोकि पंजाब पुलिस में एएसआई के पद पर था और थाना रामदास में ड्यूटी निभा रहे थे। 

जानकारी मुताबिक, आज सुबह वह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वह कस्बा अलीवाल से आगे गए तो सामने से आ रही तेज रफ्तार इंडिगो कार (नंबर पीबी 06जेड 2700) ने जोरदार टक्कर मार दी। कार को चालक गुरजीत सिंह पुत्र पिंदरपाल निवासी कादियां राजपूत चला रहा था। इसके बाद सूचना मिलने पर एएसआई गुरनाम सिंह को गंभीर हालत में तुरंत इलाज के लिए बटाला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में उक्त कार चालक के खिलाफ बांगड़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!