Edited By Urmila,Updated: 10 Feb, 2026 12:06 PM

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान, जिला मोहाली के थाना सदर, खरड़ में तैनात सहायक सब-इंस्पैक्टर जसवीर सिंह को 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जालंधर/चंडीगढ़ (धवन) : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान, जिला मोहाली के थाना सदर, खरड़ में तैनात सहायक सब-इंस्पैक्टर जसवीर सिंह को 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को सैक्टर 127, मोहाली के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने सुमन लता के खिलाफ थाना खरड़ में मारपीट संबंधी मामला दर्ज करवाया था और इस केस में जांच अधिकारी आरोपी ए.एस.आई. जसवीर सिंह था। जब शिकायतकर्ता ने इस मामले संबंधी अदालत में चालान पेश करने के लिए उनके पास पहुंच की, तो आरोपी ए.एस.आई. ने सक्षम अदालत में चालान पेश करने के बदले शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने संबंधी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।
शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया, जिसमें आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में, मुलजिम के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना मोहाली में मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here