विजिलेंस ब्यूरों की बड़ी कार्रवाई, रेंट कलेक्टर और चपरासी रंगे हाथों गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 04 Feb, 2026 01:03 PM

rent collector and peon arrested

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है।

पंजाब डेस्क: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने पंजाब वक्फ बोर्ड कार्यालय के रेंट क्लेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगा हाथों गिरफ्तार किया है। रेंट कलेक्टर मोहम्मद यासीन और एक संविदा चपरासी मोहम्मद तालीम को 18,000 रुपए की रिश्वत लेते काबू किया गया है।

इस संबंध में आज जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी शहीद भगत सिंह नगर ज़िले के बलाचौर निवासी एक किसान की शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत करने वाले ने पंजाब वक्फ बोर्ड से तहसील बलाचौर के गांव भद्दी में 10 कनाल जमीन 2018 से 2021 तक के लिए लीज पर ली थी। 2021 में लीज खत्म होने के बाद, शिकायत करने वाले ने लीज रिन्यूअल के लिए पंजाब वक्फ बोर्ड ऑफिस, गढ़शंकर में मोहम्मद यासीन से संपर्क किया। आरोपी मोहम्मद यासीन ने लीज रिन्यूअल की फाइल तैयार करने के बदले 50,000 रुपए की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता द्वारा असमर्थता जताने पर रिश्वत की मांग घटाकर 20,000 रुपए कर दी गई। इसमें से 2,000 रुपए की राशि आरोपी मोहम्मद यासीन ने मौके पर ले ली और शेष 18,000 रुपए बाद में देने को कहा गया। शिकायतकर्ता ने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी की।

शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो, शहीद भगत सिंह नगर की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान दोनों आरोपियों को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 18,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ विजिलैंस ब्यूरो पुलिस थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!