अश्वनी शर्मा ने वर्करों में जोश भरते हुए  कही यह बात, पढ़े पूरी खबर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 29 Nov, 2021 11:44 AM

ashwani sharma said this while enthusing the workers read the full news

भारतीय जनता पार्टी के राज्य प्रधान अश्वनी शर्मा रविवार को परिवार सहित पूरा दिन शहर में रहे। उन्होनें शहर के चारों विधानसभा हलकों में भाजपा नेताओं और वर्करों के साथ मीटिंगें की। जालंधर सैंट्रल हलके की मीटिंग रणवीर प्राइम, नॉर्थ हलके की विजय रिजॉर्ट,...

जालंधर (गुलशन): भारतीय जनता पार्टी के राज्य प्रधान अश्वनी शर्मा रविवार को परिवार सहित पूरा दिन शहर में रहे। उन्होनें शहर के चारों विधानसभा हलकों में भाजपा नेताओं और वर्करों के साथ मीटिंगें की। जालंधर सैंट्रल हलके की मीटिंग रणवीर प्राइम, नॉर्थ हलके की विजय रिजॉर्ट, वेस्ट हलके की बसंत कांटीनैंटल और कैंट हलके की मीटिंग विक्टर स्कूल में हुई।

यह भी पढ़ेंः डेरा ब्यास संगत के लिए जरूरी खबर, इस तारीख तक रद्द हुए समागम

अश्वनी शर्मा ने अपने-अपने हलके की नुमायंदगी कर रहे नेताओं और वर्करों के साथ राजनीतिक विषयों पर चर्चा की और उन से सुझाव लिए। उन वर्करों में जोश भरते हुए जीत का मंत्र भी दिया। राज्य प्रधान भाजपा ने कहा कि पार्टी पंजाब की 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जालंधर की चारों सीटों पर बड़े फर्क के साथ जीत दर्ज करेंगे। उन्होनें कहा कि 10 दिसंबर के बाद जालंधर की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी महासमेलन आयोजित करेगी। उन्होनें कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि सभी एकजुट होकर पार्टी प्रति वचनबद्ध है और अगलों विधानसभा चुनावा में पार्टी को जीत का झंडा लहराने से कोई रोक नहीं सकता। इस मौके जिला भाजपा के सभी मोर्चों और मंडल की टीमों और सीनियर भाजपा नेता मौजूद रहे।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः इंसानियत शर्मसार: मासूम बच्ची को अगवा कर पड़ोसन ने दिया इस खौफनाक वारदात को अंजाम

इस मौके पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा के जिला प्रधान सुशील शर्मा, के.डी. भंडारी, महिंद्र भक्त, सुरिन्दर महे, दीवान अमित अरोड़ा, अनिल सच्चर, राजीव ढींगरा, राजेश कपूर, रवि महेन्द्रू , मिंटा कोछड, अणु भारद्वाज, भुपिन्दर कुमार, मीनु शर्मा, कुलवंत शर्मा, महिंद्र पाल, शाम शर्मा, जगजीत सिंह, अजय गुप्ता, नरेश अरोड़ा आदि मौजूद थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!