अमृतसर में दाखिल होशियारपुर के अशोक कुमार ने दी कोरोना को मात

Edited By Vatika,Updated: 19 May, 2020 12:35 PM

ashok kumar beats corona

गुरु नानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल 55 वर्षीय होशियारपुर निवासी अशोक कुमार ने कोरोना को मात दे दी है।

होशियारपुर/अमृतसर (दलजीत शर्मा): गुरु नानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल 55 वर्षीय होशियारपुर निवासी अशोक कुमार ने कोरोना को मात दे दी है। अस्पताल प्रशासन द्वारा रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद आज मरीज को छुट्टी दे दी गई है।

 जानकारी के अनुसार अशोक कुमार के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद उसकी हालत काफी गंभीर हो गई थी। होशियारपुर प्रशासन द्वारा 2 मई को उसे गुरु नानक देव अस्पताल की आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया गया था। मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि अशोक कुमार को पहले कुछ दिन ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी थी क्योंकि उसे सांस लेने में भारी दिक्कत हो रही थी परंतु बाद में धीरे-धीरे उसकी हालत में सुधार होने लगा।

अच्छे उपचार के कारण मरीज की दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों द्वारा अभी तक अमृतसर सहित होशियारपुर पठानकोट आदि जिलों के 250 के करीब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज करके उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सरकार द्वारा इस संबंध में डॉक्टरों की कई बार प्रशंसा की गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!