नशे से उजड़ा एक और परिवार, ओवरडोज से युवक की मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Nov, 2025 12:47 AM

another family destroyed by drug addiction

नशे के ओवरडोज से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

समाना (शशिपाल, अशोक) : नशे के ओवरडोज से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक बीरबल की माता बलजीत कौर व भाई बिंदर ने बताया कि बीरबल तीन चार साल से नशे की चपेट में था और खुद ही नशे का टीका लगता था। नशे दौरान आज सुबह भी उसने नशे का टीका लगाया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने यह कहकर उपस्थित लोगों को भी चौंका दिया कि उनकी बस्ती में ही लगभग एक दर्जन युवक नशे की लत में जकड़े हुए हैं और उनमें से कई तो खुद ही नशे का टीका लगाते हैं। ए.एस.आई. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मृतक के परिवार को समझा-बुझा कर शव को सिविल अस्पताल समाना लाया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!