पंजाबी मातृभाषा पर एक और हमला, अब इन स्कूलों में मातृभाषा की ‘बलि’

Edited By Kalash,Updated: 01 Jan, 2022 11:29 AM

another attack on punjabi mother tongue

आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की तरफ से जारी पत्र अनुसार अब आर्मी पब्लिक स्कूलों में विद्यार्थियों को क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई नहीं......

चंडीगढ़ (टक्कर): आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की तरफ से जारी पत्र अनुसार अब आर्मी पब्लिक स्कूलों में विद्यार्थियों को क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई नहीं करवाई जाएगी, जिसके साथ पंजाब के आर्मी स्कूलों में पढ़ते विद्यार्थी मातृभाषा पंजाबी से दूर हो जाएंगे। सोसायटी ने यह पत्र जारी किया है कि अब आर्मी स्कूलों में केवल हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषा ही पढ़ाई जाएगी और किसी भी प्रदेश के स्कूल में उसकी क्षेत्रीय भाषा नहीं पढ़ाई जाएगी। पत्र में कहा गया है कि सभी आर्मी स्कूलों में संबंधित प्रदेश की क्षेत्रीय भाषा पढ़ानी संभव नहीं है। यह भी कहा गया है यदि कोई भी विद्यार्थी क्षेत्रीय भाषा पढ़ने का इच्छुक है तो वह अपने तौर पर इसकी पढ़ाई कर सकता है, जिसके लिए स्कूल की तरफ से अध्यापक मुहैया नहीं करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : लुधियाना ब्लास्ट में नया मोड़, इस पार्टी की रैली में नजर आया था मुख्य आरोपी

पंजाब के कई निजी स्कूलों में पंजाबी का स्तर गिरता जा रहा है और यहां तक भी आदेश हैं कि यदि कोई विद्यार्थी स्कूल में पंजाबी भाषा में बात करेगा तो उसे जुर्माना लगाया जाएगा। अब सरकार के आर्मी स्कूलों में क्षेत्रीय भाषा न पढ़ाने के फरमान के बाद इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अपनी मातृभाषा पढ़ने से ही वंचित रह जाएंगे। बेशक पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से मातृभाषा पंजाबी को प्रफुलित करने के लिए प्राइवेट स्कूलों को हिदायतें जारी की गई हैं कि पंजाबी भाषा जरूर पढ़ाई जाएगी पर राज्य के अंदर आर्मी स्कूलों में पंजाबी अध्यापक न मुहैया करवाना और इसकी पढ़ाई पर रोक लगाने का फैसला मातृभाषा पर एक बड़ा हमला है। बेशक पंजाब के साहित्यकार और मातृभाषा के चिंतक विद्वानों की तरफ से आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी के फरमान के निंदा की जा रही है पर जरूरत है कि सरकार और बुद्धिजीवी इस फैसले का डट कर विरोध करते हुए इसे लागू न होने दें तो ही आने वाली पीढ़ी अपनी मातृभाषा पंजाबी के साथ जुड़ी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!