पंजाब में विकास के दावों के बीच जमीनी हकीकत! गंदे पानी में जीने को मजबूर पूरा गांव

Edited By Urmila,Updated: 20 Jul, 2026 03:50 PM

an entire village in gurdaspur is forced to live amidst filthy water

भारत को आजाद हुए आठ दशक पूरे होने वाले हैं, लेकिन इन 80 सालों में भी कुछ गांवों की हालत ऐसी है कि अगर कहा जाए कि लोग नरक में रहने को मजबूर हैं, तो भी कम नहीं होगा।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): भारत को आजाद हुए आठ दशक पूरे होने वाले हैं, लेकिन इन 80 सालों में भी कुछ गांवों की हालत ऐसी है कि अगर कहा जाए कि लोग नरक में रहने को मजबूर हैं, तो भी कम नहीं होगा। गुरदासपुर के दीनानगर विधानसभा इलाके का खोजेपुर गांव ऐसा ही एक गांव है जिसे बड़ी आबादी वाला गांव कहा जा सकता है, लेकिन आज तक यहां सीवेज की निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। 

sewage crisis

पूरे गांव की निकासी छप्पड़ में डाली गई है, लेकिन बारिश के दिनों में यह तालाब अक्सर ओवरफ्लो हो जाता है, जिससे सीवेज का पानी गलियों में जमा हो जाता है, जो लोगों के घरों में बहता है। इस गांव की हर साल यही हालत होती है। गंदे पानी के जमा होने से लोग बीमार पड़ते हैं, स्कूल के बच्चों और काम पर जाने वालों को गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ता है। नेता कई बार आकर इस समस्या को हल करने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन सालों बाद भी परनाला ज्यों का त्यों ही है।

Ground Reality

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!