बस स्टैंड के बाहर माहौल तनावपूर्ण, रोडवेज कर्मचारियों ने बीच सड़क खड़ी की बसें, जोरदार प्रदर्शन

Edited By Urmila,Updated: 21 Jul, 2026 03:47 PM

tense atmosphere outside the bus stand

पंजाब रोडवेज के चालक पर कथित हमले के बाद  दीनानगर बस स्टैंड के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): पंजाब रोडवेज के चालक पर कथित हमले के बाद  दीनानगर बस स्टैंड के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना से आक्रोशित रोडवेज चालकों और परिचालकों ने अपनी बसें सड़क पर खड़ी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

bus driver

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस पीबी-06 एटी-1324 के चालक हरमीत सिंह अमृतसर से सवारियों को लेकर पठानकोट जा रहे थे। दीनानगर बस स्टैंड के समीप एक कार में सवार तीन युवकों ने कथित रूप से बस के सामने अपनी कार रोक दी। चालक द्वारा हॉर्न बजाकर रास्ता देने का आग्रह करने पर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि युवकों ने चालक हरमीत सिंह के साथ हाथापाई की। चालक को बचाने पहुंचे बस कंडक्टर के साथ भी मारपीट की गई। मौके पर मौजूद रोडवेज इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को छुड़ाया। इस घटना में चालक हरमीत सिंह घायल हो गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही अन्य रोडवेज कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बसों का संचालन रोक दिया। बस स्टैंड के बाहर सड़क पर बसें खड़ी कर विरोध जताने से कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से बातचीत की। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन समाप्त कर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया। डीएसपी राजेंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि रोडवेज चालक और कंडक्टर से मारपीट की शिकायत मिलने के बाद संबंधित कार सवार युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दोनों कर्मचारियों के बयानों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!