Amritsar : युवक ने फंदा लगा कर की आत्महत्या, हाल ही में आया था जेल से बाहर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Jun, 2024 08:02 PM

amritsar young man commits suicide by hanging himself

जेल से बाहर आए सोनू सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसमें थाना मोहकमपुरा की पुलिस ने उसे मजबूर करने के आरोप में 2 लोगों साखी व उसके साथी राजा उर्फ़ चुकी पर केस दर्ज किया है।

अमृतसर  : जेल से बाहर आए सोनू सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसमें थाना मोहकमपुरा की पुलिस ने उसे मजबूर करने के आरोप में 2 लोगों साखी व उसके साथी राजा उर्फ़ चुकी पर केस दर्ज किया है। तोता सिंह ने बताया कि उसका लड़का सोनू सिंह जेल से बाहर आया था और विगत सुबह 11 बजे के करीब दोनों आरोपी उसे गली के बाहर ले गए, जहां उसे बुरी तरह पीटा। घर आकर सोनू ने बताया कि आरोपियों ने उसे जेल में भी पीटा था और आज गली के बाहर पीटा और धमकियां दे रहे हैं कि उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे।

इसके बाद उसका सोनू अपने कमरे में चला गया। रात 12 बजे के करीब जब वह उसके कमरे में गया तो देखा कि उसने फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!