जालंधर में Alert! बड़ी संख्या में फोर्स तैनात, कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल

Edited By Kamini,Updated: 12 Aug, 2026 01:51 PM

alert in jalandhar

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

जालंधर  (पुनीत): स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एहतियात के मद्देनजर जी.आर.पी. थाने की पुलिस ने डॉग स्कवायड के साथ सर्च अभियान चलाया और संदिग्धों से पूछताछ की गई। स्टेशन के एंट्री प्वाइंट पर जवानों की संख्या में बढ़ौतरी कर दी गई है। इसी क्रम में जी.आर.पी. थाने से संबंधित कर्मचारियों की छुट्टियां भी रोक दी गई हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया जा सके। एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर बलबीर सिंह घुम्मण की अध्यक्षता में स्टेशन पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया और डॉग स्कवायड की मदद से रेल गाड़ियों में चैकिंग करवाई गई।

PunjabKesari

अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के प्रबंध कड़े किए गए हैं। पुलिस व डॉग स्कवायड की टीमों द्वारा स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर गश्त की गई। वहीं यात्रियों के सामान की भी जांच की गई। अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंध बढ़ाए गए हैं और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में स्टेशन पर तैनात जवानों ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। अधिकारियों द्वारा लगातार राऊंड करने को कहा गया है। वहीं इंस्पैक्टर बलबीर सिंह घुम्मण की अगुवाई में प्लेटफार्म नंबर 1, 2 व 3 पर भी गश्त की गई। इसके बाद जवानों ने प्लेटफार्म नंबर 1-ए व 4 पर राऊंड किया।

PunjabKesari

सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन के बाहर भी चला चैकिंग अभियान

इंस्पैक्टर बलबीर सिंह घुम्मण ने कहा कि एहतियात के मद्देनजर सर्च अभियान पर फोकस किया गया है। रेलवे स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात जवानों को दिन-रात सतर्क रहने की विशेष हिदायतें दी गई हैं। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर संदिग्धों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन के अंदर चैकिंग अभियान के बाद स्टेशन के बाहर भी राऊंड किया गया। बिना वजह खड़े व इधर-उधर घूमने वालों से पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि स्टेशन के बाहर भी चैकिंग जारी रहेगी।

लावारिस सामान के बारे में पुलिस को करें सूचित: घुम्मण

इंस्पैक्टर बलबीर सिंह घुम्मण ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी लावारिस सामान, बैग या अन्य संदिग्ध वस्तु को छुएं नहीं। ऐसा कुछ भी होने पर तुरंत जी.आर.पी. या आर.पी.एफ. के जवानों को इसकी जानकारी दें। लावारिस सामान दिखने पर उससे दूर हट जाना चाहिए और सतर्कता दिखानी चाहिए। यदि ट्रेन में ऐसा कुछ नजर आए तो ट्रेन में तैनात रेलवे कर्मचारियों को सूचित करना चाहिए। यह यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी जिम्मेदारी भी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!