पी.एम. सुरक्षा में लापरवाही के मामले पर मुख्य सचिव का बयान गैर-जिम्मेदाराना :  यादविंदर बुट्टर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Mar, 2023 11:15 PM

action should be taken against channi  yadvinder buttar

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पंजाब भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य यादविंदर सिंह बुट्टर ने मुख्य सचिव द्वारा आज दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

अमृतसर (वालिया) : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पंजाब भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य यादविंदर सिंह बुट्टर ने मुख्य सचिव द्वारा आज दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा कि मौजूदा पंजाब सरकार की मंशा इस बयान से जाहिर हो गई है कि यह तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा अधिकारियों को निर्देश देकर या उनके कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किसानी झंडे की आड़ में प्रधानमंत्री का रास्ता रोका गया था और प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ अपने गुंडे तत्वों द्वारा खिलवाड़ करवाया गया था। वर्तमान सरकार उस घटना के वास्तविक दोषीयों को नजरअंदाज कर छुपाने का प्रयास कर रही है। इसकी गाज सरकार सिर्फ सरकारी कर्मचारियों तक ही सीमित रखना चाहती है। देश का प्रधानमंत्री सिर्फ भाजपा का नहीं बल्कि पूरे देश का व देशवासियों का होता हैं। इसलिए मुख्यमंत्री कानून के अनुसार बनती कार्रवाई कर तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और इस योजना में शामिल किसी भी राजनीतिक नेता या अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही कर पंजाब के लोगों को एक मिसाल और इंसाफ पसंद मुख्यमंत्री होने का सबूत दें।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!