नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 22 Apr, 2022 03:56 PM

accused of harassing newlyweds for dowry case registered against 4

नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उससे कार मांगने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज ....................

बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि) : नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उससे कार मांगने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिल कलां थाने के पुलिस अधिकारी सतपाल सिंह ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि हरदीप कौर निवासी धंदीवाल ने पुलिस में बयान दर्ज कराया था कि उसकी शादी कुलवीर सिंह निवासी धंदीवाल से 14 मार्च 2021 को हुई थी।

शादी के दूसरे दिन ही हरदीप कौर के  ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बयानों के आधार पर उसके पति कुलवीर सिंह, हरभजन सिंह, गुरमीत कौर और रेखा रानी निवासी धांदीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!