हादसा: डिवाइडर पार कर टिप्पर से टकराई स्विफ्ट डिजायर, एक की मौत, एक गंभीर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Apr, 2026 06:25 PM

accident swift dzire crosses divider and collides with tipper

गुरदासपुर के बरियार बाईपास के पास गांव राम नगर भून के बाहर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति गुरदासपुर के नजदीकी गांव मोक्खे के रहने वाले हैं।

दीनानगर/गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया, हरमन) :  गुरदासपुर के बरियार बाईपास के पास गांव राम नगर भून के बाहर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति गुरदासपुर के नजदीकी गांव मोक्खे के रहने वाले हैं।  हादसे में मोक्खा गांव के निवासी और पूर्व सरपंच सुखबीर सिंह गिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति गुरमीत सिंह, जो मोक्खा के ही रहने वाले हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, दोनों स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार का एक टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन असंतुलित हो गया और डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रहे एक टिपर से जा टकराया। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक की पहचान सुखबीर सिंह, निवासी गांव मोक्खे के रूप में हुई है, जबकि घायल गुरमीत सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
 
बताया जा रहा है कि दोनों अपनी जमीन का सौदा कर गांव वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव मोखे के निवासी पूर्व सरपंच सुखबीर सिंह अभी तीन दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया में अपने बेटों से मिलकर वापस गांव लौटे थे। आज वह अपने गांव के ही एक युवक गुरमुख सिंह के साथ स्विफ्ट कार में किसी निजी काम के लिए जा रहे थे।

जब वे गांव मोखे से हाईवे के रास्ते गुरदासपुर बाईपास पर पहुंचे, तो बरियार बाईपास चौक से मान कौर सिंह वाले फ्लाईओवर से पहले अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बेकाबू होकर सड़क के डिवाइडर को लांघती हुई दूसरी तरफ चली गई और सामने से आ रहे एक टिप्पर से जा टकराई।

बताया जा रहा है कि कार का टायर फटने के कारण यह भयानक हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सुखबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में कार चालक गुरमुख सिंह भी बुरी तरह घायल हुआ है, जिसकी पसलियां टूटने सहित शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत गुरदासपुर के मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!