भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने लूना को मारी टक्कर, पहिये के नीचे आने से महिला की दर्दनाक मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 31 Aug, 2026 09:24 AM

accident ludhiana news

फोकल प्वाइंट फेज-6 इलाके में एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्राले की चपेट में आने से 32 वर्षीय विवाहिता की दर्दनाक

लुधियाना, (राज): फोकल प्वाइंट फेज-6 इलाके में एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्राले की चपेट में आने से 32 वर्षीय विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका अपने पति के साथ लूना पर सवार होकर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्राला चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर पड़ी और ट्राले का भारी पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्राले सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और नामजद आरोपी चालक दलजीत सिंह के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयानों में मृतका के पति जय शंकर ने बताया कि बीते 20 अगस्त को वह अपनी पत्नी आरती देवी (उम्र करीब 32 वर्ष) के साथ टीवीएस लूना पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में जा रहा था। जब वे फोकल प्वाइंट फेज-6 स्थित मेट्रो टायर फैक्ट्री के सामने पहुंचे, तभी आरोपी चालक दलजीत सिंह ने अपने ट्राले (नंबर PB-05-L-9533) को अत्यधिक तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ चलाते हुए उनकी लूना को सीधी और जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लूना का संतुलन बिगड़ गया और आरती देवी पक्की सड़क पर गिर गईं। अनियंत्रित ट्राले का भारी पहिया आरती देवी के ऊपर से निकल गया, जिसके चलते उनके शरीर के चीथड़े उड़ गए और उन्होंने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक दलजीत सिंह अपने ट्राले की रफ्तार तेज कर मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्राले के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उसे वाहन सहित जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!