लड़की की शादी में शगुन दौरान होश उड़ा देने वाला कांड, मौके पर भारी भीड़...

Edited By Vatika,Updated: 07 Dec, 2024 11:08 AM

accident in marriage

लड़की की शादी में शगुन की तस्वीरें ले रहे फोटोग्राफर की अचानक

बुढलाडा: बुढलाडा ब्लॉक के साथ लगते गांव मल्ल सिंह वाला में लड़की की शादी में शगुन की तस्वीरें ले रहे फोटोग्राफर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मक्खन सिंह पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है। ये पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि घर में खुशी का माहौल था और लोग एक-दूसरे के साथ तस्वीरें ले रहे थे। तस्वीरें ले रहे फोटोग्राफर की तबीयत अचानक खराब हो गई और उसने अपना शरीर आगे की ओर झुकाकर कैमरा जमीन पर रख दिया और अचानक कुर्सी से नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद परिजन व अन्य लोग उसकी ओर दौड़े। अचानक शगुन वाले घर के सभी लोग शांत हो गए। देखते ही देखते तमाम लोग वहां जमा हो गए और उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया।

सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंजाब फोटोग्राफर यूनियन ने कहा कि मक्खन सिंह बेहद गरीब परिवार से थे। उन्होंने पंजाब सरकार से मृतक के बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और बच्चों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!