Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Sep, 2025 07:30 PM

बीते दिन देर शाम खेड़ी गंडियां नहर में गणेश विसर्जन गए एक लड़के की नहर में डूब जाने से मौत हो जानकारी मिली है। मृतक लड़के की लाश आज नहर से मिल गई है।
राजपुरा (चावला) : बीते दिन देर शाम खेड़ी गंडियां नहर में गणेश विसर्जन गए एक लड़के की नहर में डूब जाने से मौत हो जानकारी मिली है। मृतक लड़के की लाश आज नहर से मिल गई है।
मिली जानकारी की अनुसार मृतक युवक राहुल(20) पुत्र नरेश कुमार वासी महिंदर गंज जो एम.एल.ए. रोड मार्किट में एक जूस की रेहड़ी पर मेहमत मज़दूरी करता था और अपने परिवार का पेट पालने में मदद करता था आज अपने दोस्तों की साथ गणेश विवर्जन करने की लिए गंडियां की भाखड़ा नहर पर गया हुआ था, जब करीब वह अपने दो दोस्तों की साथ नहर की बीच में गणेश जी की मूर्ती को विसर्जित करने की लिए नहर के अंदर तक चला गया तो डूबने लगा उसके दोस्त तो किसी तरह से तैर कर किनारे पहुंच गए परन्तु परन्तु राहुल नहर में बह कर डूब गया। थाना खेड़ी गंडियां के एस एच ओ एस आई स्वर्ण सिंह ने बताया कि आज उसकी लाश को गोताखोरों द्वारा निकाल कर परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और यह अत्यंत दुखदायी घटना है।