पंजाब में बड़ा हादसाः नहर में गिरी फॉर्च्यूनर कार, 5 की मौत

Edited By Vatika,Updated: 26 Apr, 2022 09:58 AM

accident 5 died

यहां गांव झंमट पुल नजदीक गत रात फॉर्च्यूनर कार के नहर में गिरने कारण कार वार 5

लुधियाना (विपन): यहां गांव झंमट पुल नजदीक गत रात फॉर्च्यूनर कार के नहर में गिरने कारण कार सवार 5 लोगों की मौत होने की दर्दनाक ख़बर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें से 5 की मौत जबकि इस घटना दौरान संदीप सिंह पुत्र मेवा सिंह निवासी नंगला बाल -बाल बच गया।

मृतकों की पहचान जतिन्दर सिंह (40) पुत्र भगवंत सिंह निवासी नंगला, जगतार सिंह (45) पुत्र बावा सिंह निवासी नंगला, जग्गा सिंह (35) पुत्र भजन सिंह निवासी गोपालपुर कुलदीप सिंह (45) पुत्र करनैल सिंह निवासी लेहल और जगदीप सिंह (35 -26) पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गांव रुड़कां के रूप में हुई है। फ़िलहाल मौके से पहुंची पुलिस की तरफ से लाशों को लुधियाना सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!