दिवाली की रात हुई मामूली तकरार, सुबह हुआ कुछ ऐसा कि कांप गया हर कोई

Edited By Vatika,Updated: 22 Oct, 2025 12:42 PM

accident

मामूली बहस ने अगले दिन हत्या का रूप ले लिया।

खमाणो: दिवाली की रात खमाणो वार्ड नंबर 6 में दो व्यक्तियों के बीच मामूली बहस ने अगले दिन हत्या का रूप ले लिया। मृतक अमनदीप सिंह के परिवार ने बताया कि रात को पड़ोसी युवक उनके घर आया और अमनदीप को गालियां देने लगा।

PunjabKesari

परिवार ने उसे समझा कर घर के अंदर भेज दिया, लेकिन सुबह जब अमनदीप सिंह अपने घर के कुत्ते को घुमाने निकला, तो वहीं पड़ोसी युवक ने उस पर हमला कर दिया। हमले में अमनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे खमाणो सिविल अस्पताल ले जाया गया और वहां से चंडीगढ़ सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बाद में उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!