युवक की बेरहमी से ह'त्या, 2 व्यक्तियों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Edited By Urmila,Updated: 11 Sep, 2024 01:00 PM

a young man was brutally murdered two people carried out the crime in this way

पुलिस अधीक्षक पुराना शाला में एक युवक को 2 व्यक्तियों ने निजी रंजिश को लेकर नहर में डुबाने  तहत 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके एक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।

पुराना शाला/दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): पुलिस अधीक्षक पुराना शाला में एक युवक को 2 व्यक्तियों ने निजी रंजिश को लेकर नहर में डुबाने  तहत 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके एक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।  इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रमुख पुराना शाला करिश्मा देवी ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मृतक के ताया के लड़के सुखदेव राज ने बताया कि उसके चाचा का लड़का धरमपाल पुत्र जोगिंदर पाल निवासी बरियार जो मेहनत मजदूरी का काम करता था और 7 सितंबर को अपने घर से गांव मानकौर सिंह जी.टी. रोड में मैरिज पैलेस में काम करने के लिए गया था। दोपहर के समय उक्त आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आए और धर्मपाल को काम से यह कहकर अपने साथ लगए कि किसी रिश्तेदार की मौत हो गई है।  

आरोपियों ने धर्मपाल को सिरकीयां पुल नहर पर लेजाकर आपसी रंजिश के कारण  पानी में डुबाकर मार डाला। जब शाम को धर्मपाल घर नहीं आया तो उन्होंने पूरे परिवार के साथ मिलकर खोजबीन की और धर्मपाल का शव सिरकियां के पास झाड़ियों में फंसा हुआ मिला जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने तमाम जांच पड़ताल के बाद वादी के बयानों के आधार पर बिट्टू पुत्र रतन लाल निवासी बरियार थाना दीनानगर और लवप्रीत पुत्र अशोक कुमार निवासी भागी चक को जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी बिट्टू निवासी बरियार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!