ऑस्ट्रेलिया में घटे दर्दनाक हादसे में बटाला के युवक की मौ/त, छाया मातम

Edited By Kalash,Updated: 10 Aug, 2026 10:42 AM

australia road accident punjabi men

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बटाला के अर्बन एस्टेट निवासी 36 वर्षीय स्नेह पाल सिंह की मौत हो गई।

गुरदासपुर (हरमन, गोराया): ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बटाला के अर्बन एस्टेट निवासी 36 वर्षीय स्नेह पाल सिंह की मौत हो गई। स्नेह पाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और करीब 11 साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में ऑस्ट्रेलिया गया था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा शनिवार को मेलबर्न में हुआ। बताया जा रहा है कि स्नेह पाल सिंह की कार सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्नेह पाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

स्नेह पाल करीब 11 साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में ऑस्ट्रेलिया गया था और वहां रहकर अपने परिवार के सुनहरे भविष्य के लिए मेहनत कर रहा था। माता-पिता का इकलौता बेटा होने के कारण वह परिवार के लिए बेहद खास था। उसकी अचानक मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

PunjabKesari

परिवार के सदस्यों के मुताबिक उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि जिस बेटे को बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ विदेश भेजा था, वह अब इस दुनिया में नहीं रहा। स्नेह पाल की मौत की खबर के बाद रिश्तेदार और परिचित परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।

इस दौरान गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस नेता अमनदीप जैंतीपुर ने घसीटपुर में मृतक के ससुर सुखदेव सिंह से मुलाकात कर परिवार के साथ दुख साझा किया। परिवार ने सरकार और प्रशासन से स्नेह पाल सिंह के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने में सहयोग की अपील की है, ताकि उसका अंतिम संस्कार धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया जा सके। स्नेह पाल सिंह की मौत से परिवार के साथ-साथ रिश्तेदारों और परिचितों में भी शोक की लहर है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!