Jammu से आ रहे आर्मी जवानों के साथ दर्दनाक हादसा, मंजर देख कांप उठी रूह

Edited By Kamini,Updated: 22 Jul, 2024 01:36 PM

a tragic accident happened with the army soldiers coming from jammu

अबोहर में  आर्मी के जवानों के साथ भयानक हादसा होने की सूचना मिली है।

फाजिल्का : अबोहर में  आर्मी के जवानों के साथ भयानक हादसा होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार गत देर रात मलोट बाईपास रोड पर 2 कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 2 आर्मी जवान सहित 5 लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और एक महिला की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे  हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

PunjabKesari

आर्मी जवान घायलों की पहचान राइफलमेन मनीष पुत्र विजय कुमार व शगुन राणा पुत्र करनजीत दोनों जम्मू में तैनात हैं और कल जम्मू से सूरतगढ़ के लिए आ रहे थे। इसी बीच जब ये मलोट रोड पर पहुंचे तो अबोहर से मलोट की ओर जा रही एक अन्य कार से इनकी टक्कर हो गई। दूसरी कार में सवार घायलों की पहचान मोहन पुत्र मंगत सिंह, शशि रानी व सतीश कुमार निवासी पंजपीर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना तुरन्त एसएसएफ टीम को दी गई जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि दूसरी कार ने गलत साइड से आकर आर्मी जवानों की कार को टक्कर मारी। इस संबंधी थाना सदर की पुलिस जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!