खेत में गए किसान की बेरहमी से हत्या, परिवार में मची चीख-पुकार

Edited By Kamini,Updated: 18 Dec, 2023 12:16 PM

a farmer who had gone to the field was brutally murdered

मोगा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मिली खबर के अनुसार जिले के भिंडर कलां गांव में किसाने की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

मोगा : मोगा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मिली खबर के अनुसार जिले के भिंडर कलां गांव में किसाने की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रणजीत सिंह रुलदू (उम्र 60) के रूप में हुई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान रणजीत सिंह रुलदू गत शाम को टहलने के लिए अपने खेत पर गया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने रात करीब 10 बजे खेतों में जाकर देखा तो सब हैरान रह गए। खेतों में रणजीत सिंह का क्षत-विक्षत शव मिला। मौके पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। धर्मकोट थाने की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!