डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ बड़ा हादसा, मची चीख-पुकार

Edited By Kamini,Updated: 19 Sep, 2024 09:55 PM

a big accident happened with the devotees going to dera beas

डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ बड़ा हादसा होने की सूचना है।

दसूहा : दसूहा से डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ बड़ा हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि दसूहा के पास हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अजय निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान साहिल पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव पिपलू हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक अपनी वर्ना कार (एच. पी. 20 ई. 5121) में सवार होकर हिमाचल से डेरा ब्यास में माथा टेकने के लिए जा रहा था।

इसी दौरान जब वे गांव बडला थाना दसूहा के पास पहुंचे तो दसूहा के सामने अचानक मोटरसाइकिल सवार आ जाने के कारण उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई, जिससे अजय की मौत हो गई, जबकि साहिल घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल दसूहा में रखवा दिया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!