जालंधर में कोरोना कारण 8वीं मौत, RPF जवान ने लुधियाना के CMC में तोड़ा दम

Edited By Vatika,Updated: 28 May, 2020 04:17 PM

8th death due to corona in jalandhar

कोरोना वायरस के कारण आज जालंधर में 8वीं मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लुधियाना के सी.एम.सी. अस्पताल में दाख़िल

जालंधर/लुधियाना (सहगल, रत्ता): कोरोना वायरस के कारण आज जालंधर में 8वीं मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लुधियाना के सी.एम.सी. अस्पताल में दाख़िल आर.पी.एफ. जवान ने आज दम तोड़ दिया, जिसकी पुष्टि सी.एम.ओ. राजेश बग्गा ने की है।

बताया जा रहा है कि उक्त जवान जालंधर के करोल बाग का रहने वाला था और वह 20 मई से अस्पताल में उपचाराधीन था। मृतक करीब 49 साल का था। उन्होंने बताया कि निमोनिया की शिकायत होने के कारण उसे लुधियाना के सी.एम.सी. में दाख़िल करवाया गया था। पहले उक्त व्यक्ति सिविल अस्पताल में दाख़िल था और सेहत ज़्यादा ख़राब होने के कारण उसे लुधियाना में दाख़िल करवाया गया था। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!