पंजाब में वर्षा एवं बाढ़ से 8 लोगों की जान गई: रिपोर्ट

Edited By Vaneet,Updated: 28 Aug, 2019 08:18 PM

8 people lost their lives due to rain and floods in punjab report

पंजाब में भारी वर्षा और बाढ़ के चलते आठ लोगों की जान चली गई है।...

चंडीगढ़: पंजाब में भारी वर्षा और बाढ़ के चलते आठ लोगों की जान चली गई है। बुधवार को राज्य सरकार की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की गई इस रिपोर्ट के अनुसार लुधियाना में पांच लोगों तथा फाजिल्का, रूपनगर और जालंधर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

Image result for पंजाब में बाढ़

राज्य सरकार ने वर्षा और बाढ़ में हुए नुकसान का आकलन बाढ़कर 2000 करोड़ रूपए कर दिया। अमरिंदर ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं एडीजीपीआई, पंजाब में एनडीआरएफ मुख्यालय, भारत सरकार के अधिकारियों और उन लोगों के प्रति आभारी हूं जिन्होंने दरारों की मरम्मत की और लोगों की जान बचाई। राज्य को करीब 2000 करोड़ रूपए का नुकसान होने का अनुमान है जिनमें मुआवजे एवं राज्य के बुनियादी ढांचे का नुकसान शामिल है। राज्य सरकार ने पहले 1700 करोड़ रूपए का नुकसान होने का आकलन लगाया था। उसने केंद्र से विशेष बाढ़ राहत के तौर पर 1000 करोड़ की मांग की थी। रिपोर्ट के अनुसार 550 से अधिक गांव भारी वर्षा एवं बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 

Image result for पंजाब में बाढ़

1400 से अधिक पक्के मकान नष्ट हो गए जबकि 298 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा। 1.72 लाख एकड़ क्षेत्र में खड़ी फसल नष्ट हो गई। राज्य सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को प्राकृतिक आपदा घोषित की। हाल ही में भारी बारिश और भाखड़ा बांध से सतलुज नदी एवं उसकी सहायक नदियों में अत्यधिक पानी छोड़े जाने के कारण पंजाब के कई गांव पानी में डूब गए। जालंधर, कपूरथरला, फिरोजपुर, रूपनगर, मोगा और लुधियाना जिलों में लोग अपने घर, चीजें और खड़ी फसल गंवा चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!