जालंधर में डॉक्टर सहित 8 कर्मचारियों को किया गया क्वारंटाइन

Edited By Mohit,Updated: 09 Apr, 2020 11:05 PM

8 employees including doctors quarantined in jalandhar

पंजाब में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पंजाब में इस महामारी...............

जालंधरः पंजाब में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पंजाब में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 11 हो चुकी है और पॉजिटिव मरीजों की संख्या 129 पहुंच गई है। प्रशासन कई संदिग्ध लोगों को क्वारंटाइन सैंटर भेज रहा है। इसी के चलते आज मक्सूदां स्थित सैक्रेड हार्ट अस्पताल में डॉक्टर सहित 8 कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया गया। 

पंजाब में कोरोना का कहर
पंजाब में अब तक 129 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। मोहाली में सबसे अधिक कोरोना के 37 केस हैं। नवांशहर में कोरोना के 19 केस, होशियारपुर के 07 केस, जालंधर के 11 केस, लुधियाना में 09 केस, अमृतसर में कोरोना के पॉजिटिव केस 11, पटियाला में कोरोना के पॉजिटिव केस 1, रोपड़ में कोरोना के 03 मरीज, मानसा में 11 मरीज, पठानकोट में कोरोना के पॉजिटिव केस 07, फरीदकोट 2, बरनाला 2, कपूरथला में 1, मोगा के 4 केस पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। इसके अलावा फतेहगढ़ साहिब के 02 पॉजिटिव केस, मुक्तसर में 1, संगरूर में 1 पॉजिटिव केस सामने आया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!