अमृतसर में डेंगू बुखार से अब तक 6 लोगों की मौत

Edited By Mohit,Updated: 01 Nov, 2019 06:29 PM

6 people died so far due to dengue fever in amritsar

अमृतसर में डेंगू बुखार का प्रकोप जारी है और इससे पिछले एक सप्ताह में लगभग छह लोगों की मौत हो गई है।

अमृतसरः अमृतसर में डेंगू बुखार का प्रकोप जारी है और इससे पिछले एक सप्ताह में लगभग छह लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान शहर के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में कई डेंगू पीड़ित इलाज के लिए भर्ती हुए हैं। डेंगू बुखार से वेरका के एक युवक हरदेव सिंह की आज अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के भाई इंदरजीत सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में डेंगू से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। 

पीड़ित परिवारों का कहना है कि जिला प्रशासन की तरफ से डेंगू से बचाव के लिए कोई जागरूकता अभियान नहीं चलाया गया जिसके कारण लोगों को डेंगू के लक्षणों के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर वेरका के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी देस राज ने डेंगू के फैलाव से इंकार करते हुए कहा कि उनके पास डेंगू से पीड़ित कोई मरीज नहीं आया है। उन्होने कहा कि वह केवल सिविल अस्पताल में जांच दौरान पाए गए पॉजिटव केस को ही डेंगू पीड़ित मानते हैं। उन्होने शहर में डेंगू का प्रकोप होने से इंकार किया। 

बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रधान तरसेम सिंह भोला ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन डेंगू की रोकथाम करने में असफल रहा है। उन्होने कहा कि शहर में गंदे पानी और जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं। नगर निगम ने सफाई का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया है। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन ने मच्छरों से बचाव के लिए शहर में फॉगिंग भी नहीं करवाई है जिसके कारण लोगों को डेंगू जैसे जानलेवा रोग का सामना करना पड़ रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!