अमृतसर में हथियार-नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 28 Aug, 2026 02:23 PM

6 arrested

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने दो

अमृतसर: स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों के दौरान हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2.920 किलोग्राम हेरोइन और 8 आधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं।

PunjabKesari

इस संबंध में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सीमा पार से होने वाली तस्करी में शामिल थे। ये लोग ड्रोन के जरिए हथियार और नशे की खेप मंगवाकर पंजाब में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे।

इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस इस सीमा पार तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!