नशा तस्करों पर पुलिस का Action, हैरोइन व भारतीय करंसी सहित 5 तस्कर किए गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Dec, 2023 10:50 PM

5 smugglers including heroin and indian currency arrested

विभिन्न थानों की पुलिस ने 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 290 ग्राम हैरोइन, वजन मशीन, कार, भारतीय करंसी बरामद की है।

तरनतारन (रमन): विभिन्न थानों की पुलिस ने 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 290 ग्राम हैरोइन, वजन मशीन, कार, भारतीय करंसी बरामद की है। केस दर्ज करने के बाद माननीय अदालत से आरोपियों का रिमांड प्राप्त करते हुए पुलिस ने आरोपियों से अगली पूछताछ शुरू कर दी है। 

एस.एस.पी. अश्वनी कपूर के आदेशों पर जिले भर में नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। गश्त करने के समय थाना सरहाली के ए.एस.आई. दिलबाग सिंह की पुलिस पार्टी ने एक इनोवा गाड़ी को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख कर कार सवारों ने भागने की कोशिश की। पीछा करते हुए पुलिस पार्टी ने अंग्रेज सिंह उर्फ राजा पुत्र सतनाम सिंह निवासी चौधरीवाला, चलजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह, गुरसेवक सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी ठठियां महंता को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों से पुलिस ने 270 ग्राम हैरोइन, 1 इलैक्ट्रोनिक वजन मशीन, 70 हजार रुपए भारतीय करंसी बरामद की। इसके अलावा थाना झब्बाल के ए.एस.आई. जतिंदर सिंह ने हरपाल सिंह पुत्र साहिब सिंह निवासी धुन, गुरप्रीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी मूलेचक्क गेट हकीमा को गिरफ्तार कर 20 ग्राम हैरोइन, 1 कार बरामद की।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!