राहतभरी खबर: 5 और लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ हो लौटे अपने घर

Edited By Tania pathak,Updated: 17 May, 2020 01:48 PM

5 more people were discharged from hospital

जिन लोगों को अस्पताल में से छुट्टी मिल रही है, उनको सेहत विभाग की एंबुलेंस घर छोड़ कर आ रही है...

पटियाला (परमीत): पंजाब में कोरोना की धीमी होती रफ्तार के बीच पटियाला से एक राहत भरी खबर आयी है। कल जिले में लिए गए 75 सैंपलें की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है और अब तक कोई केस नया नहीं आया। यह जानकारी सिविल सर्जन डा. हरीश मल्होत्रा ने दी। उन बताया कि 5 ओर मरीज़ों को आज राजिन्दरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे कर घर भेज दिया गया, जिन में 2 राजपुरा, 2 पटियाला और एक नाभा से है।

उन्हें बताया कि जिन लोगों को अस्पताल में से छुट्टी मिल रही है, उनको सेहत विभाग की एंबुलेंस घर छोड़ कर आ रही है और उन को अगले 7 दिन घरों में ही रहने की हिदायतें दीं गई हैं। आज जिले में से 86 सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट कल आएगी। उन बताया कि जिले में अब तक 2195 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिन में से 105 की रिपोर्ट पॉजिटिव, 2004 की नेगेटिव और 86 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक 83 मरीज़ ठीक हो चुके हैं, 2 की मौत हुई है जबकि एक्टिव मामलों की संख्या 20 है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!