जालंधर में खतरनाक गैंगस्टर के 5 साथी गिरफ्तार, इन शहरों में देना था वारदात को अंजाम

Edited By Urmila,Updated: 29 Jun, 2024 05:57 PM

5 associates of a dangerous gangster arrested in jalandhar

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने मध्य प्रदेश से हथियार लाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। देहात पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

जालंधर (शोरी): जालंधर ग्रामीण पुलिस ने मध्य प्रदेश से हथियार लाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। देहात पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक अमेरिका स्थित गैंगस्टर सोनू खत्री और सौरव गुज्जर गिरोह के संपर्क में था। उन्हें होशियारपुर और आदमपुर में अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के गुर्गों को मारना था। हालांकि, इससे पहले उक्त आरोपी को जालंधर देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच हथियार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव दयाल उर्फ ​​बिल्ला निवासी होशियारपुर, जसविंदर सिंह उर्फ ​​काला निवासी आदमपुर, हलजीत सिंह उर्फ ​​गोरा, चंद्र शेखर उर्फ ​​पंडित निवासी होशियारपुर और गुरविंदर सिंह उर्फ ​​सुच्चा उर्फ ​​गिंडू निवासी कपूरथला के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 पिस्तौल, 8 जिंदा कारतूस, 8 मैगजीन, एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। सभी सामान का उपयोग आरोपियों द्वारा वारदात में किया जाना था। काला और गोरा पर पहले से ही डकैती का एक-एक मामला दर्ज है।

गौरतलब है कि पुलिस ने मध्य प्रदेश के हथियार सप्लायरों के लिंक पर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी केवल हथियार सप्लाई करने वाले थे। उक्त हथियारों का पैसा भी सीधे विदेश से सप्लायरों को भेजा गया था।

अमेरिका से दिया गया था हथियारों का ऑर्डर

मिली जानकारी के मुताबिक हथियारों का ऑर्डर अमेरिका में बैठे सरगना ने दिया था। आरोपी खुद ही मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फिल्लौर की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त आरोपी को फिल्लौर इलाके के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ फिल्लौर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!