IPL पर लाखों रुपए का सट्टा लगाते हुए 4 व्यक्ति गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Tania pathak,Updated: 30 Oct, 2020 10:54 AM

4 people arrested for betting millions on ipl

पुलिस की तरफ से आईपीएल क्रिकेट मैचों पर स्ट्टा लगाते 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में जानकारी देते डीएसपी अमलोह सुखविन्दर सिंह ने बताया गिरफ्तार किए गए लोगों...

मंडी गोबिंदगढ़ (जगदेव): औद्योगिक नगरी मंडी गोबिन्दगढ़ में पुलिस की तरफ से आईपीएल क्रिकेट मैचों पर स्ट्टा लगाते 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में जानकारी देते डीएसपी अमलोह सुखविन्दर सिंह ने बताया गिरफ्तार किए गए लोगों से 5 मोबाइल फोन और 2,86,300 रुपए की रकम बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्तियों खिलाफ थाना मंडी गोबिंदगढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार किए 4 व्यक्तियों में 2 मंडी गोबिंदगढ़ और 2 खन्ना से संबंधी हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए व्यक्तियों को अदालत में पेश कर 4 दिनों का रिमांड लिया गया है, जिस दौरान उनसे गहराई के साथ पूछताछ की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!