फिरोजपुर के लिए बड़ी राहत, 39 मरीजों ने दी कोरोना को मात

Edited By Mohit,Updated: 15 May, 2020 09:12 PM

39 patients beat corona

सिविल अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल 39 कोरोना पीड़ितों की रिपोर्ट नैगेटिव..............

फिरोजपुर (मल्होत्रा): सिविल अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल 39 कोरोना पीड़ितों की रिपोर्ट नैगेटिव मिलने के बाद प्रशासन द्वारा उन सभी लोगों को आज अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने बताया कि इन लोगों के स्वस्थ होने के बाद जिला फिरोजपुर एक बार फिर कोरोना ग्रीन जोन में आ गया है। 

उन्होंने बताया कि इससे पहले पंजाब पुलिस का कांस्टेबल प्रभजोत सिंह स्वस्थ होकर घर जा चुका है। कोरोना से जिले में अभी तक एक व्यक्ति की मौत हुई है। डी.सी. के अनुसार लॉकडाउन 2 शुरु होने पर हजूर साहिब सहित देश के अन्य राज्यों से आए सैंकड़ों लोगों को क्वारंटाइन सेंटरों में रखकर उनकी स्केनिंग और अन्य जांच की गई थी। इनमें से 43 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव मिलने पर इन सभी को सिविल अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल करके इनका इलाज शुरु किया गया था। 

उन्होंने बताया कि बड़ी खुशी की बात है कि 39 लोगों की आईसोलेशन में रखने के बाद करवाई गई रिपोर्ट नैगेटिव आई है। प्रशासन द्वारा सभी स्वस्थ होकर घर जा रहे लोगों का मुंह मीठा करवाया गया। डी.सी. ने बताया कि और चार मरीजों का इलाज भी चल रहा है और वह भी जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे, जिसके बाद जिला फिरोजपुर एक बार फिर कोरोना फ्री जिला बन जाएगा। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!