3 माह की मासूम को चाची ने दी रूंह कंपा देने वाली मौत, फिर किया ये काम

Edited By Vatika,Updated: 16 Apr, 2021 09:56 AM

3 year old baby murder

गांव चक्क सैदोके में चाची ने हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए 3 माह की भतीजी को जिंदा जमीन में दफना दिया

जलालाबाद (बजाज, निखंज, जतिन्द्र, सुमित, टीनू) : गांव चक्क सैदोके में चाची ने हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए 3 माह की भतीजी को जिंदा जमीन में दफना दिया। बच्ची की मौत होने के बाद शव को कुएं में फैंक दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को काबू कर लिया है।

मृतक बच्ची महकप्रीत कौर की माता अमनदीप कौर ने बताया कि बुधवार को वह अपनी बेटी महकप्रीत को पड़ोसन के घर में छोड़कर सुबह किसी कार्य के लिए गई थी।  देवरानी खुशप्रीत कौर ने मेरे बेटे को भेज कर पड़ोसियों के घर से बच्ची को मंगवाया और उसको पहले जिंदा ही जमीन में दफना दिया। बच्ची के दम तोडऩे के बाद उसके शव को कुएं में फैंक दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!