फैक्ट्री के बाहर खेलते समय 3 वर्षीय बच्ची को ऑटो ने कुचला, मौके पर मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 13 Aug, 2026 09:25 AM

3 yead old baby accident

महानगर में एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है।

लुधियाना (राज): महानगर में एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। सेठी फैक्ट्री में अपनी मां के साथ आई एक मासूम बच्ची को बेकाबू और लापरवाही से आ रहे ऑटो चालक ने कुचल दिया। छाती पर ऑटो चढ़ने के कारण गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता पिता के बयानों पर आरोपी ऑटो चालक विक्रम शाह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता अमन ने बताया कि उसकी पत्नी लवली बेगम 'सेठी फैक्ट्री' में साइकिल की सीट बनाने का काम करती है। वह अपनी मासूम बेटी मन्नत परवीन को भी अक्सर अपने साथ काम पर ले जाती थी। बीते 11 अगस्त को दोपहर करीब 2:30 बजे उसकी पत्नी फैक्ट्री में काम कर रही थी और बेटी मन्नत परवीन पास ही खेल रही थी।खेलते-खेलते मासूम मन्नत अचानक फैक्ट्री के मुख्य गेट से बाहर सड़क पर आ गई। इसी दौरान सामने से आ रहे ऑटो के चालक विक्रम शाम ने अपने वाहन को अत्यधिक लापरवाही और तेज रफ्तार से चलाते हुए बच्ची पर चढ़ा दिया।

ऑटो का पहिया सीधे मासूम की छाती पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर अचेत हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक विक्रम शाम मौके से भाग निकला। घटना के तुरंत बाद बदहवास मां और आसपास के लोगों ने बच्ची को इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई और मातम छा गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!