शर्मनाक घटना: 8 महीने की गर्भवती महिला से मारपीट, फिर जो हुआ जान कर हो जाएंगे हैरान

Edited By Kamini,Updated: 29 Mar, 2022 03:50 PM

3 women arrested for murder of unborn child

सदर थाना पुलिस ने 8 माह की गर्भवती महिला से मारपीट करके गंभीर रूप से घायल करने व अजन्मे बच्चे की हत्या के .......

होशियारपुर (राकेश) : सदर थाना पुलिस ने 8 माह की गर्भवती महिला से मारपीट करके गंभीर रूप से घायल करने व अजन्मे बच्चे की हत्या के मामले में पीड़िता के बयान पर 3 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंधी पुलिस में दर्ज शिकायत सरिदा देवी पत्नी अतवा साहनी निवासी ऊना रोड बजवाड़ा ने बताया कि बेबी, मधु, लोलिन की पत्नी (सभी बाजवाड़ा निवासी) ने उससे मारपीट की। सरिता ने कहा कि वह गर्भवती थी। आरोपी महिलाओं ने उसके पेट में लात मारी और घूंसा मारा, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

शोर मचाने पर आरोपी महिलाएं मौके से फरार हो गईं। गंभीर हालत में पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच में पता चला कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!