हिरासत में लिए पंजाब के 3 नौजवान, शिमला में किसानों के लिए जुटा रहे थे समर्थन

Edited By Vatika,Updated: 19 Jan, 2021 03:20 PM

3 punjabi arrested in shimla

किसान आंदोलन को लेकर समर्थन जुटा रहे 3 पंजाबी नौजवानों को शिमला पुलिस ने हिरासत में लिया है।

चंडीगढ़ः किसान आंदोलन को लेकर समर्थन जुटा रहे 3 पंजाबी नौजवानों को शिमला पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये तीनों युवक दिल्ली सिंघु बॉर्डर से आए थे और 26 जनवरी के ट्रैक्टर मार्च को लेकर समर्थन जुटा रहे थे।
PunjabKesari
इस समर्थन के लिए रिज मैदान में एक मार्च निकाला जाना था लेकिन शिमला पुलिस ने इससे पहले ही तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। युवकों का कहना है कि वे लोग शांतमयी ढंग से प्रचार कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन का कहना है कि ये लोग बिना अनुमति के मार्च निकाल रहे थे, जिस कारण युवकों को हिरासत में लिया गया है।  


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!