पंजाब में कोरोना से 26 की मौत, 612 नए मामले

Edited By Vatika,Updated: 29 Jul, 2020 08:48 AM

26 deaths due to corona in punjab 612 new cases

पंजाब में आज फिर कोरोना वायरस ने कहर बरपाते हुए 612 मरीजों को संक्रमित कर दिया जबकि 26 मरीजों की मौत हो गई।

लुधियाना (सहगल): पंजाब में आज फिर कोरोना वायरस ने कहर बरपाते हुए 612 मरीजों को संक्रमित कर दिया जबकि 26 मरीजों की मौत हो गई। राज्य के नोडल अफसर डा. राजेश भास्कर ने बताया कि आज जिन मरीजों की मौत हुई है उनमें लुधियाना में 8, अमृतसर में 4, जालन्धर में 4, संगरूर, पटियाला तथा तरनतारन में 3-3 जबकि होशियारपुर में एक व्यक्ति वायरस का शिकार हुआ।
PunjabKesari
आज सामने आए 612 कोरोना मरीजों में लुधियाना में 146, जालंधर में 57, अमृतसर में 73, पटियाला में 66, फिरोजपुर 37, बङ्क्षठडा 35, रोपड़ 26, कपूरथला 24, संगरूर 33, एस.ए.एस. नगर 30, फाजिल्का में 22 मरीज शामिल हैं। डा. भास्कर ने बताया कि राज्य में 112 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 14 को गंभीर हालत के मद्देनजर वैंटीलेटर पर लगाया गया है। सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन फतेह’ पर कोरोना वायरस भारी पड़ता नजर आ रहा है। पिछले 4 दिनों के आंकड़े देखे जाएं तो 4 दिन में कोरोना वायरस के कारण 60 मरीजों की मौत हो गई जबकि 2171 मामले सामने आए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!