प्रदेश की मंडियों में पहुंचा 201.72 लाख मीट्रिक टन धान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Nov, 2020 12:37 PM

201 72 lakh metric tonnes of paddy reached state mandis

चालू खरीफ फसल सीजन में पंजाब की विभिन्न मंडियों में 12 नवम्बर की शाम तक बासमती सहित धान की आमद........

जैतो(पराशर): चालू खरीफ फसल सीजन में पंजाब की विभिन्न मंडियों में 12 नवम्बर की शाम तक बासमती सहित धान की आमद 201.72 लाख मीट्रिक टन पहुंची है, जिसमें से 200.44 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। जबकि पिछले साल इस समय के दौरान 161.63 लाख मीट्रिक टन धान की आमद मंडियों में हुई थी। इसमें से 161.42 लाख मीट्रिक टन धान खरीद लिया गया था। 

चालू खरीफ फसल सीजन दौरान अब तक राज्य में पिछले साल की तुलना में लगभग 40.09 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में अधिक आ चुका है। पंजाब मंडी बोर्ड सूत्रों के अनुसार, कल तक मंडी बोर्ड ने आढ़तियों द्वारा किसानों को 34.40 लाख पास जारी किए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!