सीढ़ियों से धक्का मारने से 2 महिलाएं घायल, 1 की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Jun, 2020 01:29 PM

2 women injured after being pushed down stairs 1 dead

सामने घर झगड़ा कर रही महिला को समझाने गई मोहल्ले की 2 महिलाओं को सीढ़ियों से धक्का मार देने से दोनों बुरी तरह घायल हो गई.......

अमृतसर(अरुण): सामने घर झगड़ा कर रही महिला को समझाने गई मोहल्ले की 2 महिलाओं को सीढ़ियों से धक्का मार देने से दोनों बुरी तरह घायल हो गई और अस्पताल लेकर जाने पर रास्ते में ही एक महिला ने दम तोड़ दिया।

थाना सदर की पुलिस को दी शिकायत में न्यू जवाहर नगर निवासी रमन ठाकुर ने बताया कि उसके सामने घर रहने वाली महिला मोनिका बेदी जो उसके भाई के साथ पहली मंजिल पर झगड़ा कर रही थी। उसकी माता भगवती देवी और पड़ौसन रजनी मेहता जब उसके घर पूछने के लिए गई तो मोनिका बेदी द्वारा रजनी मेहता को धक्का मार देने से दोनों महिलाएं सीढ़ियों से गिर कर घायल हो गई। अस्पताल लेकर जाने पर रास्ते में ही उसकी माता भगवती देवी की मौत हो गई।

पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते मोनिका बेदी पत्नी हरजिन्द्र सिंह निवासी न्यू जवाहर नगर, बटाला रोड, अभिषेक शर्मा पुत्र विपन कुमार, राहुल शर्मा पुत्र राकेश शर्मा, नितिन शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी संधू कालोनी, बटाला रोड खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!