अमृतसर एयरपोर्ट पर 2 उड़ानें रद्द, 4 लेट

Edited By Vaneet,Updated: 19 Feb, 2019 10:37 PM

2 flights canceled at amritsar airport 4 late

अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट पर आज 2 उड़ाने रद्द और 4 लेट हुई। अन्य उड़ानों के समय के क्रम में ...

अमृतसर (इंद्रजीत): अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट पर आज 2 उड़ाने रद्द और 4 लेट हुई। अन्य उड़ानों के समय के क्रम में 7 उड़ानें समय से पहले आ पहुंची। बाकी उड़ाने सही समय पर लैंड हुई। आज अमृतसर में मौसम बिल्कुल साफ रहा व रात वर्षा होने के कारण मौसम में व्यापक ठंडक थी, लेकिन पूरा दिन धूप खिली रही।
                    
जानकारी के मुताबिक स्पाइसजेट की गोवा जाने वाली उड़ान एस.जी. 282 और तुर्कमेनिस्तान की अश्गाबात से आने वाली उड़ान संख्या 5.553 कैंसिल हो गई। इसी प्रकार लेट होने वाली उड़ानों में एयर इंडिया की दिल्ली की उड़ान 25 मिनट, एयर इंडिया की दिल्ली की उड़ान एआई.117. 35 मिनट ,स्पाइसजेट की बैंकॉक जाने वाली उड़ान 50 मिनट, इंडिगो एयरलाइंस की श्रीनगर की उड़ान आधा घंटा शामिल थी। समय से पूर्व आने वाली उड़ानों में इंडिगो की बैंगलोर की उड़ान आधा घंटा, इंडिगो की मुंबई की उड़ान 25 मिनट, जेट एयरवेज की दिल्ली की उड़ान 14 मिनट, एयर इंडिया की बर्मिंघम की उड़ान 10 मिनट, इंडिगो की दुबई की उड़ान आधा घंटा, स्पाइसजेट की दुबई की उड़ान 8 मिनट, जेट एयरवेज की दिल्ली की उड़ान 92/846. 5 मिनट कुल 7 उड़ानें शामिल थी 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!