भयानक हादसे में 2 की मौत, परिवार में छाया मातम

Edited By Kalash,Updated: 05 Oct, 2024 05:52 PM

2 died in a accident

लापरवाही से कैंटर चलाते समय मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के कारण 2 व्यक्तियों की मौत हो जाने के मामले में थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अबोहर : लापरवाही से कैंटर चलाते समय मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के कारण 2 व्यक्तियों की मौत हो जाने के मामले में थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हवलदार सुनील कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस को दिए बयानों में लक्ष्मण सिंह पुत्र प्रभुदयाल निवासी गांव खटवां ने बताया कि 3 अक्टूबर को शाम करीब 6:30 बजे के करीब वह और मनप्रीत सिंह पुत्र महिंदर सिंह वासी नवां हस्ता मोटरसाइकिल पर आ रहे थे और दूसरे मोटरसाइकिल पर उसके पिता प्रभुदयाल और जोगिंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी नवां हस्ता आ रहे थे।        

इस दौरान जब वह किल्लियांवाली बाईपास पहुंचे तो सामने से आ रहे कैंटर 407 ने लापरवाही से कैंटर चलाकर उसके पिता की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे उनके पिता प्रभुदयाल व जोगिंदर सिंह की मौत हो गई। लक्ष्मण के बयानों पर पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!