13 वर्षीय बच्चे की डेंगू से हुई मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Oct, 2021 03:40 PM

13 year old child dies of dengue

कोरोना जैसी भयानक महामारी के बाद बनूड़ इलाके में डेंगू ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बीती देर रात डेंगू के कारण बनूड़ के वार्ड नंबर 6 के निवासी सुरिंदरपाल सिंह सोनू के 13 वर्षीय पुत्र दिलप्रीत सिंह आशीष की मौत हो जाने का समाचार है...

बनूड़ (गुरपाल): कोरोना जैसी भयानक महामारी के बाद बनूड़ इलाके में डेंगू ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बीती देर रात डेंगू के कारण बनूड़ के वार्ड नंबर 6 के निवासी सुरिंदरपाल सिंह सोनू के 13 वर्षीय पुत्र दिलप्रीत सिंह आशीष की मौत हो जाने का समाचार है। दिलप्रीत सिंह के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उसे 2 दिन पहले बुखार हो गया था, जिसकी दवाई उन्होंने निजी अस्पताल से ली थी। दिलप्रीत के खून के सैंपल लेकर जांच के लिए लैबोट्रीज भेजे गए जहां उसके डेंगू होने की पुष्टि हुई। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि 2 दिन दवा लेने के बाद  लड़के का बुखार ठीक था। उन्होंने बताया कि बीते दिनों बेटे की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज दौरान गत देर शाम उसकी मौत हो गई।

डाक्टरों का कहना है कि डेंगू की भयानक बीमारी के कारण बच्चे की किडनी, लीवर और हार्ट को नुकसान पहुंचा जिस कारण उसकी मौत हुई है। बताने योग्य है कि मृतक दिलप्रीत आशीष की माता की पिछले वर्ष नवंबर में ही कैंसर की भयानक बीमारी कारण मौत हो गई थी।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!