Edited By Vatika,Updated: 07 Oct, 2026 04:05 PM

मेरिका में बैठे गैंगस्टर गौरव उर्फ लक्की पटियाल के गैंग से जुड़े 5 सदस्यों को नवांशहर पुलिस ने
नवांशहर (त्रिपाठी): अमेरिका में बैठे गैंगस्टर गौरव उर्फ लक्की पटियाल के गैंग से जुड़े 5 सदस्यों को नवांशहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस और बिना नंबर का चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया है। इनमें एक विदेशी पिस्टल भी शामिल है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी तुषार गुप्ता ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी (पीबीआई) सरबजीत सिंह वाहिया, एसपी जांच हरिंदर सिंह मान और डीएसपी जतिंदर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। उन्होंने बताया कि CIA स्टाफ नवांशहर और थाना सिटी बंगा की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कर्ण राम उर्फ अल्ला निवासी सल्ल खुर्द, सतनाम सिंह उर्फ साबी निवासी नड़ालों, हाल निवासी रामपुर, तरलोचन सिंह उर्फ तेजी निवासी लादिया, कर्ण कुमार निवासी फराला और गुरदीप सिंह निवासी गढ़पधाना को गिरफ्तार किया। लिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से कुल 3 पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस और बिना नंबर का मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।
जालंधर और चंडीगढ़ में 2 टारगेट देने की थी तैयारी
एसएसपी के मुताबिक, अमेरिका में बैठा गौरव पटियाल उर्फ लक्की पटियाल गिरफ्तार आरोपियों को जालंधर और चंडीगढ़ में 2 टारगेट देने वाला था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को बरामद हथियार तरनतारन से उपलब्ध करवाए गए थे। लिस ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले बंगा में हुई गोलीबारी की घटना में गिरफ्तार आरोपियों में से गुरदीप सिंह और कर्ण राम उर्फ अल्ला की भूमिका सामने आई थी। पुलिस के अनुसार, कर्ण कुमार ने उन्हें हथियार उपलब्ध करवाए थे।
कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज
पुलिस के मुताबिक, मुख्य शूटर बताए जा रहे कर्ण राम उर्फ अल्ला के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, लूट और एनडीपीएस एक्ट समेत 5 मामले दर्ज हैं। वहीं, कर्ण कुमार के खिलाफ भी 2 पुलिस मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि मक्खन कंग हत्याकांड के शूटरों को भी कर्ण कुमार ने मदद उपलब्ध करवाई थी। सएसपी ने बताया कि मामले में अमेरिका में बैठे गौरव पटियाल उर्फ लक्की पटियाल और इंग्लैंड में रह रहे बलजीत सिंह उर्फ बल्ल को भी नामजद किया गया है। पुलिस बलजीत सिंह की कथित आपराधिक गतिविधियों में भूमिका की भी जांच कर रही है।