ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 18 Oct, 2019 12:56 PM

motorcycle rider dies due to truck collision

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल पर जा रहे एक व्यक्ति की मौत और दूसरे व्यक्ति के घायल हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। ....

राजपुरा(निर्दोष,चावला): ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल पर जा रहे एक व्यक्ति की मौत और दूसरे व्यक्ति के घायल हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। 

बाजीगर बस्ती अबलोवाल पटियाला वासी सुखविंदर सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि गत दिन उसका पिता मुख्तयार सिंह अपने दोस्त कुलवंत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नलास मोड़ राजपुरा के पास जा रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उसके पिता की मौत हो गई और उनका दोस्त कुलवंत सिंह घायल हो गया। इस शिकायत पर पुलिस ने ट्रक के अज्ञात ड्राइवर के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!