कैबिनेट मंत्री धर्मसोत ने किया मंदिर के हाल का उद्घाटन

Edited By Mohit,Updated: 14 Feb, 2020 05:19 PM

cabinet minister dharmasot inaugurated the temple s hall

नाभा के बस स्टेंड स्थित शिव शक्ति अग्रवाल पीर मंदिर के उपरी भाग में बने हाल का उद्घाटन..........

नाभा (गोयल): नाभा के बस स्टेंड स्थित शिव शक्ति अग्रवाल पीर मंदिर के उपरी भाग में बने हाल का उद्घाटन केबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने किया। अपने संबोधन में मंत्री ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह एवं पटियाला सांसद महारानी परनीत कौर के दिशानिर्देशा अनुसार शहर को सुंदर बनाया जा रहा है। 

नगर पालिका अध्यक्ष रजनीश मित्तल शेँटी ने बताया कि नाभा विधायक एवं केबिनेट मंत्री की ओर से जो चुनाव दौरान शहरवासियों से वायदे किए गए थे। उन्हें पहल के आधार पर पूरा किया जा रहा है। शेंटी ने बताया कि नाभा में धार्मिक संस्थाओं को ग्रांटें दी जा रही है ओर शिव शक्ति अग्रवाल मंदिर को भी हाल के निर्माण के लिए ग्रांट जारी की गई थी जिसका आज उदघाट्न किया गया है। इस अवसर पर चरनजीत बातिश, भूवेश बांसल, शाम लाल, अजय सूद ,मनीष सिंगला, प्रदीप जिंदल आदि मौजूद रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!