नशे से उजड़ा एक और परिवार, ओवरडोज से व्यक्ति की मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Dec, 2023 11:02 PM

another family ruined by drugs person dies due to overdose

अपनी बुआ के पास गांव धनेठा आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने पर उसके शव को सिविल अस्पताल समाना लाया गया।

समाना (शशिपाल) : अपनी बुआ के पास गांव धनेठा आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने पर उसके शव को सिविल अस्पताल समाना लाया गया। संबंधित पुलिस चौकी मवीकला के इंचार्ज हरदीप सिंह ने बताया कि मृतक मानवजोत सिंह उर्फ मनी (38) (निवासी गांव भिंडरा जिला संगरूर) की माता जसवीर कौर द्वारा पुलिस को दर्ज करवाए गए बयान के अनुसार उसका पुत्र शराब पीने का आदी था। मंगलवार को वह अपने गांव से धनेठा स्थित अपनी बुआ के पास आया था। बुधवार को खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया जिसके बाद न उठने पर उसे बेसुध हालत में सिविल अस्पताल समाना लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी के अनुसार मृतक की पत्नी डेढ़ साल पहले कनाडा चली गई थी। मृतक अपनी माता व बेटी के साथ गांव में रहता था। पुलिस ने दर्ज बयान के आधार पर धारा 174 तहत कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत मृतक का शव परिजनों के हवाले कर दिया जबकि मेडिकल रिपोर्ट उपरांत उचित कार्यवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!