सड़क हादसा: मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक घायल

Edited By Kalash,Updated: 25 Nov, 2021 04:37 PM

road accident one injured in motorcycle collision

सुजानपुर पठानकोट मार्ग के बीच स्थित शहीद भगत सिंह मोहल्ले के सामने 2 मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु पठानकोट के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

सुजानपुर (ज्योति, बख्शी): सुजानपुर पठानकोट मार्ग के बीच स्थित शहीद भगत सिंह मोहल्ले के सामने 2 मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु पठानकोट के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर उसकी पहचान जसवीर जंजुआ पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला कश्मीरी सुजानपुर के रूप में हुई। जबकि दूसरा मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल मौके पर छोड़ फरार हो गया। 

 

यह भी पढ़ेंः फास्टवे के एकाधिकार के लेकर नवजोत सिद्धू कही यह बात

इस संबंधित सुजानपुर पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जसवीर जंजुआ ने पुलिस को बताया कि वह सुजानपुर अपने घर से पठानकोट की ओर जा रहा था जबकि विपरीत दिशा से तेज गति के साथ आ रहे अन्य मोटरसाइकिल चालक ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जसवीर जंजुआ के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!