जिले में स्वाइन फ्लू का कहर जारी, एक और मौत

Edited By Mohit,Updated: 27 Feb, 2019 10:41 PM

swine flu female death

ब्लाक बंगा के गांव गुणाचौर में एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत होने का समाचार है। सेहत विभाग की टीम की निगरानी में मृतक महिला का आज गांव के शमशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

नवांशहर (त्रिपाठी): ब्लाक बंगा के गांव गुणाचौर में एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत होने का समाचार है। सेहत विभाग की टीम की निगरानी में मृतक महिला का आज गांव के शमशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिला एप्पडीमालोजिस्ट डा.जगरुप सिंह  से मिली जानकारी के अनुसार महिला को उपचार के लिए 2 दिन पहले पी.जी.आई.चंडीगढ़ में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार गांव गुणाचौर निवासी दर्शन कौर (50) को बीमार होने पर मुकंदपुर में डाक्टर के पास दिखाया गया था। डाक्टर ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए नवांशहर के सिविल अस्पताल में भेज दिया था। जहां उसी दिन उसे चंडीगढ़ के पी.जी.आई.के लिए रैफर कर दिया गया। जहां उसकी मंगलवार देर रात को मौत हो गई। यहां वर्णनीय है कि जिला शहीद भगत सिंह नगर में स्वाइन फ्लू से मृत्यु का यह तीसरा मामला है।  

डा.जगरुप सिंह ने बताया कि जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 11 पोजेटिव मामले सामने आ चुके है। उन्होंने बताया कि आज मृतक महिला का शव गांव में पहुंचन से पहले सीनियर मैडीकल अधिकारी महिन्दर सिंह के नेतृत्व में सेहत विभाग की टीम गांव में पहुंच गई थी तथा उन्होंने मृतका के परिजनों को संक्रामक से बचाने के लिए उन्हें मास्क लगा कर,गौन तथा दस्ताने पहन कर ही शव के पास जाने दिया गया। शव को ढक्क कर रखा गया था। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!